गोरखपुर निकाय चुनाव : CM योगी के आश्वासन पर 74 बागी प्रत्यासियो ने वापस लिया पर्चा

गोरखपुर निकाय चुनाव : CM योगी के आश्वासन  पर 74 बागी  प्रत्यासियो ने   वापस लिया पर्चा


गोरखपुर: निकाय चुनाव को लेकर गोरखपुर में 74 भाजपा प्रत्याशी बागी हो गए थे। लेकिन, सीएम योगी आदित्यनाथ के यहां पहुंचते ही भाजपा में बगावत के सुर काफी हद तक थम गए हैं। कुछ दावेदारों को छोड़ दें तो ज्यादातर ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।


गोरखपुर नगर निगम के 80 वार्ड में 74 बागियों ने पर्चा वापस लिया है। वहीं, गुरुवार को कुछ बागियों से सीएम योगी ने गोरक्षनाथ मंदिर में मुलाकात भी की। सभी को भविष्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भरोसा मिला है। उधर, टाउन एरिया में चेयरमैन पद के भी कई दावेदारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।


अतीक का बेटा असद झांसी में एनकाउंटर में ढेर, अखिलेश और मायावती ने ट्वीट कर योगी सरकार पर उठाए सवाल


बतादे कि, योगी के गोरखपुर आने के बाद ही सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पार्टी के कई पदाधिकारियों के बागी होकर चुनाव में उतरने की सूचना मिल गई थी। जिसके बाद उन्होंने जिला और महानगर से बागियों की सूची तलब की थी। 


ज्यादातर लोगों के पास संदेश पहुंचा तो कुछ को गोरक्षनाथ मंदिर में बुलाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता कुछ बागियों के साथ दोपहर में मंदिर पहुंचे।


CM योगी ने दिया भाजपा के उम्मीदवारों को जिताने का दिए निर्देश


इनमें प्रमुख रूप से शक्तिनगर से निवर्तमान पार्षद आलोक सिंह विशेन, महानगर में कार्यालय अशोक गुप्ता, रितेश सिंह शामिल थे। आलोक सिंह सीएम योगी के सामने भावुक होकर अपनी बात रखी। इसके बाद उन्हें बेहतर समायोजन का आश्वासन मिला।


UP Nikay Chunav 2023: कौन है काजल निषाद, गोरखपुर से बनी सपा की मेयर प्रत्याशी


इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी को पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के उम्मीदवारों को जिताने का निर्देश दिया। इस दौरान निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी ने प्रदेश उपाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि महानगर में ढाई लाख से अधिक वोटर बढ़े हैं। ऐसे में इसी अनुपात में जीत का अंतर भी बढ़ना चाहिए।


बागी प्रत्याशियों ने वापस लिया पर्चा


महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में कुछ कार्यकर्ता मिले हैं, जो बागी होकर चुनाव लड़ रहे थे। सभी ने पर्चा वापस ले लिया है। सभी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। मुख्यमंत्री को निकाय चुनाव के लिए संगठन स्तर पर की जा रही तैयारियों की भी जानकारी दी गई है।



गोरखपुर के टाउनहॉल स्थित फर्नीचर की दुकानों में लगी आग, फायर बिग्रेड की टीम के साथ मौके पर


अशोक नगर से चुनाव लड़ेंगी बागी राजेश तिवारी की पत्नी सुमन


अशोक नगर वार्ड से निवर्तमान भाजपा पार्षद राजेश तिवारी को भाजपा संगठन मनाने में असफल रहा है। राजेश तिवारी ने अपनी पत्नी सुमन तिवारी को निर्दल मैदान में उतारा है। राजेश का कहना है कि पांच साल तक जलभराव से लेकर कोरोना की दुश्वारियों में लोगों के बीच रहा हूं। नागरिकों का चुनाव लड़ने को लेकर दबाव है। मेरे लिए जनता ही सबकुछ है। उनकी अपेक्षाओं को दरकिनार नहीं कर सकता।


टाउन एरिया से भी कई बागियों ने पर्चा लिया वापस


वहीं, गोरखपुर जिले के 11 टाउन एरिया में से ज्यादातर में भाजपा के बागी मैदान में थे। इनमें से कईयों ने पार्टी नेताओं के आश्वासन और मान मन्नौवल के बाद पर्चा वापस ले लिया है। पिपराइच में निवर्तमान चेयरमैन जितेंद्र कुमार जायसवाल ने भाजपा का बागी होकर नामांकन किया था। उन्होंने पर्चा वापस ले लिया।


गोरखपुर में पेप्सिको का लगेगा प्लांट, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर


कई बागी प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव 


हालांकि, दूसरे भाजपा के बागी हरिओम जायसवाल चुनाव मैदान में डटे हैं। चौरीचौरा टाउन एरिया में भाजपा नेता मिहिर जायसवाल व अवधेश जायसवाल ने अपना नामांकन पत्र भाजपा उम्मीदवार सुनीता गुप्ता के समर्थन में वापस ले लिया है। नगर पंचायत उरुवा में भाजपा से बागी होकर निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले अखिलेश तिवारी समर्थित मुलेला देवी व शिव कुमार कन्नौजिया ने पर्चा वापस ले लिया है।


गोरखपुर का इतिहास, क्या है गोरखपुर का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व


नगर पंचायत घघसरा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से बागी हुए चार प्रत्याशियों में एक ने नामांकन वापस लिया है। हालांकि रविन्द्र कुमार त्रिपाठी के भाभी स्व. अष्टभुजा प्रसाद त्रिपाठी की पत्नी कुसुमलता देवी, रामवचन चौरसिया और ई.दुर्गेश सिंह अभी भी चुनाव मैदान में हैं।


कौन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन


वार्ड नंबर 46 शक्तिनगर पार्षद प्रत्याशी से श्रीमती रिम्मी सिंह बिसेन, वार्ड नंबर 59 आत्मानगर से अशोक गुप्ता, वार्ड नंबर 23 शिवसिंह छेत्रीनगर से चमन लाल गुप्ता, वार्ड नंबर 72 सिविल लाइन सेकेंड से रितेश सिंह बब्बू, वार्ड नंबर 73 शिवजी नगर से बच्चा लाल मोदनवाल, वार्ड नंबर 25 गिरधरगंज से मनोज अग्रहरि, वार्ड नंबर 64 विष्णुपुरम से अनिल शर्मा, वार्ड नंबर 73 शिवजी नगर से दीपक अग्रहरि, वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी से विनोद बघेल, वार्ड नंबर 12 अशोकनगर से श्रीमती पुष्पा सिंह, वार्ड नंबर 50 कल्याणपुर से कृष्ण पाल यादव, वार्ड नंबर 63 जगन्नाथपुर से पवन विश्वकर्मा, वार्ड नंबर 69 श्रीरामचौक से श्रीमती सीमा महेश्वरी, वार्ड नंबर 33 नरसिंहपुर नगर से रत्नेश मौर्या, वार्ड नंबर 43 शाहपुर से सुमन पांडे, वार्ड नंबर 35 शालिकराम नगर से मीनाक्षी सिंह, वार्ड नंबर 19 गोपालापुर से गोपाल सिंह, वार्ड नंबर 69 श्रीराम चौक से श्रीमती अंजना पटवा, वार्ड नंबर 77 गीता प्रेस से सुधीर चौरसिया, वार्ड नंबर 58 सूरजकुंड धाम से नगर दिव्य प्रताप गोलू, वार्ड नंबर 30 गुलरिया से श्रीमती शशिकला, वार्ड नंबर 59 आत्माराम नगर से रवि रावत ने अपना नामांकन वापस लिया।

Personal finance and investing Complete Guides

0/Post a Comment/Comments

Thanks for visit